{"_id":"64628a8b60df6734ce0aefc7","slug":"retired-ado-panchayat-died-in-road-accident-maharajganj-news-c-7-1-169223-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की मौत
Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, सड़क के किनारेेे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भतीजी की शादी में शामिल होने गए सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी किशोर यादव 65 सोमवार को उनकी भतीजी की शादी थी। कस्बे के एक मैरिज हाॅल में कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम से निकल कर किसी काम से सड़क की तरफ गए हुए थे। उसी दौरान सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंच कर उन्हें बनकटी ले गए। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अस्पताल में परिजनों के चीख पुकार को सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया द्य इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
...
शादी के घर में मातम पसर गया
फरेंदा। कस्बे के सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत किशोर यादव के भतीजी की शादी थी। जिसमें परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शादी की रस्म भी इन्ही को निभाना था। थोड़ी ही देर में खुशी के घर में मातम पसर गया। मृतक के तीन बेटे ओमप्रकाश, महावीर व राहुल यादव हैं। पिता की मौत से सभी बदहवास थे।