फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Responsible people left the service road and drain after constructing the overbridge, people are upset

Maharajganj News: ओवरब्रिज बनाकर सर्विस सड़क व नाली छोड़ गए जिम्मेदार, लोग परेशान

Fri, 07 Nov 2025 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Responsible people left the service road and drain after constructing the overbridge, people are upset
भैया फरेंदा में अधूरी नाली से लोग परेशान।
भैया फरेंदा में अधूरी नाली लोगों के लिए बनी मुसीबत
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-साेनौली राजमार्ग पर स्थित भैया फरेंदा सहित तमाम जगहों पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। लेकिन सड़क के किनारे बनने वाली नाली का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। स्थानीय लोगों के अधूरी नाली के कारण काफी परेशानी हो रही है। विभाग में कई बार शिकायत करने के बाद जिम्मेदार मामले के प्रति उदासीन बने हुए हैं।

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैया फरेंदा में कार्यदायी संस्था पीएनसी ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया। निर्माण कार्य के लिए सड़क के किनारे बसे अधिकांश लोगों के मकान को भी तोड़ा गया। लोगों के घरों के सामने से गुजरने वाली सर्विस सड़क की हालत भी अत्यंत दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़कें टूट गई हैं और गिट्टियां बिखरी हुई हैं। लोग रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं। इतना ही नहीं सड़क के किनारे नाली को भी तोड़ दिया गया है और दूसरी नाली का निर्माण नहीं कराया गया। चौराहे पर अभी भी अधूरी नाली पड़ी हुई है। ओवरब्रिज बनने के कई माह बाद भी नाली का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस वजह से पानी की निकासी की समस्या हो रही है। चौराहे के दिनेश, विनोद, सुबाष, करमलाल, शुभम व सतीश सहित तमाम लोगों ने बताया कि नाली अधूरा हाेने से व्यापार करना कठिन हो रहा है। सड़क की हालत दयनीय है। ऐसे में धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है। लोगों ने शीघ्र नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed