फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Respiratory patients will be screened in PHC

Maharajganj News: पीएचसी में सांस के रोगियों की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients will be screened in PHC
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां ओपीडी के दौरान दमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और बदलती जीवनशैली के कारण लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का विशेष रूप से सांस फूलने की समस्याओं के निजात के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद स्पाइरोमिट्री टेस्ट के जरिये मरीज की फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्स ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापा जाएगा। इसके अलावा मरीजों से उनके लक्षणों और जीवनशैली से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। स्क्रीनिंग जांच विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लंबे समय से खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न या थकान की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed