फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve to make Har Ghar Tricolor campaign successful at every booth

Maharajganj News: हर घर तिरंगा अभियान को प्रत्येक बूथ पर सफल बनाने का संकल्प

Thu, 08 Aug 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Aug 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make Har Ghar Tricolor campaign successful at every booth
महराजगंज। भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह मधुर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान को प्रत्येक बूथ पर सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष गोरखपुर महानगर राहुल श्रीवस्तव ने कहा कि भाजपा गुलामी के प्रतीक को समाप्त करने की बात करती है और इंडी गठबंधन तुष्टिकरण और जात-पात की राजनीति कर रहा है। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संदेश देना है। 11, 12, और 13 अगस्त को पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा आयोजित करेंगे, जिसमें मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वे हाथों में तिरंगा लेकर नगरों की सड़कों पर निकलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए हम अपने देश की एकता और अखंडता का संदेश फैलाना चाहते हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा में कितने पीढि़यों की तपस्या के बाद आज यह दिन देखने को मिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जनार्दन गुप्ता, परदेसी रविदास,समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed