फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve to increase the voting percentage from 64.4 percent to 70 percent

Maharajganj News: 64.4 प्रतिशत मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक ले जाने का संकल्प

Tue, 19 Mar 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Mar 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Resolve to increase the voting percentage from 64.4 percent to 70 percent
महराजगंज। जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान का मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न महाविद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों के करीब 1400 बच्चों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जनपद में मतदाताओं को लोकतंत्र और वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

जनपद में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम मतदाता जागरूकता से संबंधित आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन का प्रयास विगत चुनाव में हुए 64.4 प्रतिशत मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने एक जून 2024 को बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत 11 महाविद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। रैली जीएसवीएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर सक्सेना चौक, हनुमानगढ़ी होते हुए पुन जीएसवीएस इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, ईओ नगर पालिका आलोक मिश्रा, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण की विभिन्न चुनौतियों को रेखांकित किया
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर में प्रथम सत्र के दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकली। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज से प्रारंभ होकर सक्सेना चौक व हनुमान गढ़ी चौराहे से होते हुए रैली के शहर के प्रमुख मार्ग पर भ्रमण की।

द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह ने सभी स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं को अपने विचारों से अवगत कराया। वर्तमान समय में पर्यावरण की विभिन्न चुनौतियों को रेखांकित करते हुए इसके वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाया। डॉ. राहुल कुमार सिंह ने पर्यावरण से संबंधित समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए सतत विकास पर बल दिया और कहा कि नदी, झीलों और वनों का संरक्षण करना हमारा और आपका ही सामूहिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विजय शंकर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी डॉ. नंदिता मिश्रा, खुशी खरवार, संजना सैनी , नेहा वर्मा, निखिल पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed