फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve to imbibe the thoughts of Sant Ravidas

Maharajganj News: संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Thu, 13 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Resolve to imbibe the thoughts of Sant Ravidas
महराजगंज। जिले में अलग अलग स्थानों पर संत रविदास जयंती मनाई गई। लोगों ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्कूल कालेजों के अलावा राजनीतिक दलों ने संत रविदास जयंती मनाई।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यालय पर संत रविदास के जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान आकाश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, गोविंद जायसवाल मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के द्वारा सदर विधानसभा के करमहा गांव में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद, सुमित पासवान, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र ग्राम सभा पनेवा पनेई में धूमधाम विश्वदीप डॉ. आंबेडकर बुद्ध विहार सेवा समिति द्वारा बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती हैं। इस अवसर पर रामानंद गौतम, दुखी गौतम, अमरजीत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।
प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भारतीय ने कहा कि गुरु रविदास भक्ति आंदोलन का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें गुरु रविदास, संत रविदास और भगत रविदास जैसे नामों से भी जाना जाता है। उन्होंने समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया था। वे संत, कवि और दार्शनिक थे। इस दौरान डॉ. अभिमन्यु शर्मा, दुर्गेश सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, संतोष, चंद्रबली, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।


इसी क्रम में संत रविदास जयंती अवसर पर ग्राम सभा परसा महंथ में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि भीमसेन गौतम ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरुतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए समाज सुधार की एक नई मिसाल पेश की। विशिष्ट अतिथि अंबरीष कुमार लल्लन, अरविंद मौर्या ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान आरएल मौर्या, कृष्ण कुमार, सुभाष चंद्र भारती, उमेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed