फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve complaints quickly

Maharajganj News: ‘शिकायतों का जल्द करें निपटारा’

Wed, 06 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints quickly
सीएचसी परतावल का निरीक्षण कर निर्देश देतीमहिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 30 मामले आए। इसमें अधिकतर मामले घरेलू हिंसा के रहे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी पुलिस को प्रस्तुत मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा पारिवारिक विवाद व राशन कार्ड के मामले भी उनके समक्ष प्रस्तुत हुए। सभी प्रकरणों को नोट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, सीओ पुलिस फरेंदा मौजूद रहे।
कमियां मिलने पर लगाई फटकार : परतावल। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई सुविधाएं अव्यवस्थित मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed