{"_id":"69c44b501854ce733603e79f","slug":"residential-school-being-built-in-thuthibari-children-from-deprived-communities-will-be-educated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174053-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठूठीबारी में तैयार हो रहा आवासीय विद्यालय, वंचित समाज के बच्चे होंगे शिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठूठीबारी में तैयार हो रहा आवासीय विद्यालय, वंचित समाज के बच्चे होंगे शिक्षित
विज्ञापन
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय।
अगस्त 2026 तक पूरा होना है विद्यालय का निर्माण कार्य
अनाथ, भिक्षाटन से जुड़े और कूड़ा बिनने वाले बच्चे भी ले सकेंगे प्रवेश
ठूठीबारी। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवां में रामनगर रोड के उत्तर ग्राम सभा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। छात्रावास बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाना है। विद्यालय में समाज के वंचित तबके के बच्चों को शिक्षा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी ग्राम सभा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य 3.02 एकड़ जमीन पर 7.82 करोड़ रुपये की लागत से यूपीपीसीएल लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के ठिकेदार विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में तीन भवन बनाने हैं। स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार है पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। लड़कियों के छात्रावास का स्ट्रक्चर और बाउंड्री वॉल भी बनकर तैयार हो गया है फिनिशिंग का काम जारी है। धन अभाव के कारण लड़कों के छात्रावास का काम अधर में लटका हुआ है। वहीं 43 डिसमिल जमीन पोखरे में होने की वजह से भवन निर्माण में समस्या बनी हुई है। इसके चलते काम में देरी हो रही है। काम जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अनाथ व कूड़ा बिनने वाले बच्चों को मिलेगा प्रवेश
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्रता भी निर्धारित है। अनाथ (अभिभावक विहीन) बच्चे, भिक्षाटन से जुड़े बच्चे, रेलवे प्लेटफार्म या बस स्टॉप पर रहने वाले बच्चे, कूड़ा-कचरा बिनने वाले बच्चे, देह व्यापार से जुड़े परिवार एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के बच्चे शिक्षा के लिए इस विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। वह बच्चे जिन्हें विद्यालय पहुंचने में भौगोलिक या सामाजिक कठिनाई हो रही हो बालश्रम से विमुक्ति के उपरांत अभिभावकों को सौंपे गए बच्चे और श्रमिकों के बच्चे पात्र होंगे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट तक होगा संचालन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। छह से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों का प्रवेश विद्यालय में हो सकेगा। उन्हें निशुल्क भोजन, ड्रेस, खेलने व रहने की व्यवस्था की जाएगी।
वर्जन
पैसे की कोई कमी नहीं है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। समय से निर्माण काम पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जा रहा है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस