{"_id":"6a7b8a61558bc709a9092b07","slug":"replaced-transformer-burnt-within-24-hours-power-outage-in-two-villages-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183127-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 घंटे में ही जल गया बदला गया ट्रांसफार्मर, दो टोलों की बिजली गुलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 घंटे में ही जल गया बदला गया ट्रांसफार्मर, दो टोलों की बिजली गुलट
विज्ञापन
निचलौल। नेपाल के सीमावर्ती ग्रामसभा करमिसवा के टोला सगरदिनही और औरहवा में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बदला गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे के भीतर ही जल गया। इससे दोनों टोलों की बिजली आपूर्ति फिर ठप हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बढ़या विद्युत केंद्र से जुड़े सगरदिनही और औरहवा टोलों में प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों की समस्या को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित होने पर विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिक लोड के कारण नया ट्रांसफार्मर भी 24 घंटे के अंदर ही जल गया।
ग्रामीण बुधीराम, मेराज, सूरज, रामआशीष, अखिलेश, अमरनाथ, धर्मेंद्र, शमशेर, नंदलाल, रामप्रीत और सुरेंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के अगले ही दिन जल जाने से दोनों टोलों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत नैयर अनवर ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिली है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।र