{"_id":"5ae378d34f1c1b84098b6fc8","slug":"repel-the-traffic-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात उप निरीक्षक को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात उप निरीक्षक को फटकार
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
यातायात उप निरीक्षक को फटकार
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के मकसद स्वचालित बोर्ड को चौराहों पर लगाया जाना है, लेकिन इसे दिखने वाले स्थान पर नहीं लगाया गया। शुक्रवार को एसपी आरपी सिंह सक्सेना चौक पर पहुंचे तो स्वचालित बोर्ड उचित स्थान पर न देख गुस्से में आ गए। उन्होंने यातायात उप निरीक्षक एके सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वचालित बोर्ड को लोगों को दिखने वाले स्थान पर लगवाने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने यातायात उप निरीक्षक से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी मांगी। इसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसपी ने उन्हें दायित्व के निर्वहन के प्रति सचेत रहने की हिदायत देते हुए ठीक ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। एसपी ने मऊपाकड़ चौराहे का अवलोकन करने के बाद वहां भी स्वचालित बोर्ड लगवाने को निर्देश दिया। यहां जांच पड़ताल के बाद उन्होंने जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वचालित बोर्ड दिखने वाले स्थान पर लगने से लोग उसे देखेंगे और यातायात नियमों की जानकारी लेंगे। उन्होंने यातायात उप निरीक्षक को चेतावनी दी कि दूसरी बार निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।