{"_id":"682b7e51e5471a8147085dfa","slug":"renew-your-dl-from-home-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149554-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर बैठे कराएं डीएल का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर बैठे कराएं डीएल का नवीनीकरण
Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। डीएल नवीनीकरण अथवा दर्ज पते में बदलाव कराने के लिए अब उप संभागीय परिवहन कार्यालय व जनसेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं है। जनपद में अब यह कार्य परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है।
परिवहन विभाग की कई सेवाएं पहले से ऑनलाइन हैं। इसमें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र, वाहन स्थानांतरण समेत अन्य प्रक्रिया शामिल हैं। अब लर्निंग लाइसेंस के बाद ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह से घर बैठे कर दी गई है। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि यदि ड्राइविंग लाइसेंस से आधार संख्या लिंक है तो घर बैठे प्रक्रिया कर सकते हैं। संवाद