{"_id":"571bc5f14f1c1b98788b4a73","slug":"remind-characters-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। गुणवत्ता बनाए रखें तथा सरकारी धन के समुचित उपयोग करें।
सांसद ने समीक्षा में पाया कि मनरेगा में श्रम एवं सामग्री का अनुपात 79 एवं 21 है जो 60 एवं 40 का होना चाहिए। वर्ष 15-16 में ग्राम पंचायत स्तरीय कुल 6.514483 लाख व्यय किया गया। जिसमें क्रमांश 4060.83 लाख हुआ है। सामग्री पर 1084.20 व्यय किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 294 समूह गठित कर 285 को रिवाल्विंग फंड दिया गया। इंदिरा आवास योजना के संबंध में पीडी आरएम उपाध्याय ने बताया कि 5047 को दूसरी किश्त दी जा रही है। इसके स्थान पर अब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना संचालित होगी। जिसमें रुपये 1.20 लाख लाभार्थियों के खाते में दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 12-13 में कुल 115.15 किमी की 17 तथा वर्ष 13-14 में 44.15 किमी की 16 सड़के बनवाई जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10493 में से 7894 व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए है। सदर विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि घुघली नगर पंचायत में पाइप फटा होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम इसे ठीक कराए। बसंतपुर में डाक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित कराए। फरेंदा विधायक विनोद मणि ने कहा कि झावाकोट तथा बरातगाढ़ा में विद्युतीकरण कराए। धानी में सुनिश्चित करें कि रात में भी डाक्टर रहे। फरेंदा तथा धानी गांव में पानी की टंकी खराब है। ठीक कराए। बैठक में ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, हरिशंकर वर्मा, रामनिवास यादव, जिला पंचायत सदस्य सोनी आदि ने सुझाव दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम में गौहरपुर, लक्ष्मीपुर में निर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संचालन के संबंध में डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने आवश्वासन दिया कि उच्चस्तरीय कमेटी से जांच करायी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों का सभी विभागीय अधिकारी समय से अनुपालन करेंगे। डीडीओ एसएन सिंह, सीएमओ डा. कृष्ण गोपाल, उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह, उपायुक्त मनरेगा अशोक मौर्या कई अधिकारी उपस्थित रहे।