{"_id":"661c4bec0d95944d1907a224","slug":"remembered-baba-saheb-took-oath-to-follow-the-path-shown-by-him-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120054-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाबा साहब को किया याद, उनके बताए मार्ग पर चलने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाबा साहब को किया याद, उनके बताए मार्ग पर चलने की ली शपथ
Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक दलों के अलावा तमाम संगठनों ने बाबा साहब को याद किया। कहीं रैली निकली तो कहीं गोष्ठी में बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। बाबा के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
बौद्ध महासभा की ओर से जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के ग्राउंड से जुलूस निकाली। शहर में पदाधिकारियों ने भ्रमण किया। श्रवण पटेल, निर्मेश मंगल, चेयरमैन डॉ. पुष्पलता मंगल, प्रणय गौतम, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। शहर में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल पशुपति नाथ गुप्ता, मुकेश, केएम अग्रवाल ने बाबा साहब को नमन किया। कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शरद सिंह, आलोक प्रसाद, विनोद सिंह, चंद्रजीत भारती, गोपाल शाही ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा-धनेई में आंबेडकर जयंती मनाई गई। सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने माल्यार्पण किया। खिलाड़ियों को बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उप क्रीडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, आशिफ एकबाल, शिवशरण पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीडाली कंपोजिट में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। बाबा साहब के जीवन कृतित्व, आधुनिक भारत के निर्माण पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिससे हमारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता बना हुआ है। हरदीडाली ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी ने पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नौतनवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, परसामीर, पिपरा नरायन, मिठौरा बाजार, भागाटार, पकड़ियार बुजुर्ग आदि ग्राम सभाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सिंदुरिया स्थित बौद्ध विहार से जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए सड़क टोला, मंगलपुर, होते हुए सिंदुरिया चौराहे पर पहुंचकर पुनः बौद्ध विहार पर पहुंचा। इस अवसर पर प्रेम सागर गुप्ता, राम हरख, विरु कुमार, अशोक कुमार, महेश प्रसाद, रामरक्षा मौजूद रहे।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सदर ब्लाॅक के श्री राम भजन आंबेडकर विद्यालय मुड़िला बाजार परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। महिमा और नेहा ने सोहर गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बनरसिहा कला के देवदह प्राचीन बौद्ध स्तूप पर बौद्ध धर्मावलंबियों ने रविवार को अम्बेडकर जयंती पर पूजा अर्चना किया। क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। मुड़ली, बनरसिहा, गुलहरिया, राजपुर, अड्डा बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई। बौद्ध स्तूप बनरसिहा कला की परिक्रमा की गई। इस अवसर पर जितेंद्र राव, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, महेंद्र जायसवाल, मंजय, रामरक्षा पटेल, दीपक भारती, डॉ. जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में रथ व बाइक रैली निकाली गई। बरगदवा बाजार से बाइक रैली निकाली गई जो रतनपुर जाकर सभा के बाद समाप्त हुई। जय भीम जय भारत के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतगुर में स्थित आंबेडकर पार्क में आंबेडकर वादी समाज एकता समिति पनियरा के तत्वावधान में रविवार को जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि रामप्रीत पासवान व विशिष्ट अतिथि प्रेम सागर निषाद रहे।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत में रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रैली निकाली गई। रैली लेदवा चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हो कर मेन रोड होते हुए बृजमनगंज स्टेशन चौराहा पहुंची। वहां से कोल्हुई रोड तिराहा होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर कन्हैया गौतम उर्फ कान्हा, इंद्रेश कुमार, राज जाटव, शिवशंकर, प्रदीप मौजूद रहे।
बागापार प्रतिनिधि के अनुसार, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बागापार क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। बागापार के टोला बरगदवा, सड़कहिया, विजयपुर, कटहरा, सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, रामपुर बुजुर्ग, नाथनगर, बेलभरिया, परासखांड़ गांवों में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के अति पिछड़े, दलित एवं वंचितों के कल्याण में बीता दिया। इस दौरान जितेंद्र यादव, शैलेश गौतम, मनोज गौतम, पिंटू कुमार, अवधेश मौजूद रहे।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिसवां में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान नूर आलम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।