{"_id":"6761cdc4effc68c17501c387","slug":"remains-of-pottery-found-in-excavation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-138361-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खोदाई में मिले मिट्टी के बर्तनों के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खोदाई में मिले मिट्टी के बर्तनों के अवशेष
Wed, 18 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के नाथनगर बीट के जंगल में रामग्राम टीले पर मंगलवार को खोदाई के दौरान मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से कराए जा रहे उत्खनन में 25वें दिन तीसरे ब्लॉक की खोदाई शुरू की गई है।
इसमें मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक की खोदाई में 45 सेंटीमीटर गहरी खोदाई हुई, जिसमें छोटी-छोटी चपटी ईंटें व भुरभुरी मिट्टी मिली।
पुरातत्वविद आफताब हुसैन ने बताया कि पहले ब्लॉक में 169 सेमी व दूसरे ब्लॉक में 450 सेमी गहरी खोदाई कर बंद कर दिया गया है, जिसमें से मिट्टी के टूटे बर्तन मिलने पर टीम उत्साहित है। बड़ी संख्या में सजावटी ईंटें और ईंटों की एक अलंकारित दीवार मिली है।
खोदाई से मिलने वाली मिट्टी को भी जाली से साफ किया जा रहा है, जिससे खोदाई स्थल से मिलने वाली छोटी सी छोटी वस्तुओं की जानकारी प्राप्त हो सके। खोदाई में मिली ईंटों की संरचना व अलंकारित दीवार मिलने से किसी प्राचीन भवन का खंडहर प्रतीत होता है। जैसे-जैसे खोदाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तथ्य मिलने की उम्मीद तेज होगी।