फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief: Nautanwa gas agency's supply restored after 18 days

राहत: 18 दिनों बाद बहाल हुई नौतनवा गैस एजेंसी की आपूर्ति

Wed, 22 Apr 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief: Nautanwa gas agency's supply restored after 18 days
2400 गैस सिलिंडर की डीएसी खारिज न होने और कागजी प्रक्रिया अधूरी मिलने पर आईओसीएल ने बाधित की थी आपूर्ति
विज्ञापन

नौतनवा। मंगलवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से करीब 18 दिन बाद नौतनवा गैस एजेंसी से आपूर्ति शुरू की गई। पहली खेप लेकर गैस सिलिंडर की गाड़ी नौतनवा पहुंची। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर पहुंचाया गया।
2400 अदद गैस की डीएसी खारिज न होने और कागजी प्रक्रिया अधूरी मिलने पर आईओसीएल ने नौतनवा गैस एजेंसी की आपूर्ति को बाधित कर दिया था। इसके अलावा एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया था। गैस आपूर्ति बाधित होने के बाद स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कुछ को नजदीकी अन्य एजेंसियों से अटैच किया गया लेकिन यह राहत नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि नौतनवा गैस एजेंसी पर सिलिंडर की आपूर्ति बहाल हो गई है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed