फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Registry disrupted due to server down

Maharajganj News: सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री बाधित

Wed, 10 Sep 2025 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Registry disrupted due to server down
महराजगंज। रजिस्ट्री विभाग में पिछले एक सप्ताह से सर्वर की समस्या के कारण काश्तकारों को जमीनों की रजिस्ट्री कराने में परेशानी हो रही है। सदर, निचलौल, फरेंदा और नौतनवा के रजिस्ट्री कार्यालयों में सर्वर के रुक-रुककर चलने की वजह से बैनामा कराने आए लोग निराश होकर लौट गए। विभाग का कहना है कि दोपहर बाद सर्वर बहाल हो गया और कुछ लोगों की रजिस्ट्री हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के चारों उप निबंधक कार्यालयों में सर्वर की दिक्कत ने काश्तकारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी हैं। फरेंदा उपनिबंधक कार्यालय में सुबह 10:25 बजे बृजभान जमीन की रजिस्ट्री के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कागजातों की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब वे सब रजिस्ट्रार के पास गए तो सर्वर ठप होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि सुबह से इंतजार करने के बावजूद उन्हें बिना काम के लौटना पड़ रहा है। इसी तरह निचलौल रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे गोबिंद ने बताया कि वे सुबह 11:15 बजे जमीन की रजिस्ट्री के लिए पहुंचे थे लेकिन सर्वर फेल होने की वजह से उनका काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है और बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दयाराम मिले, उन्होंने भी यही शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे सुबह से रजिस्ट्री के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका बैनामा नहीं हो सका।

सदर उपनिबंधक कार्यालय के बाहर मातिबर ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही सर्वर डाउन था। कई काश्तकार तीन से चार घंटे तक कार्यालय में इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed