फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Recovery of clothes in Nepal...smugglers are getting rich

Maharajganj News: नेपाल में कपड़े की बरामदगी...तस्कर हो रहे मालामाल

Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Recovery of clothes in Nepal...smugglers are getting rich
नेपाल में बरामद कपड़ा।
महराजगंज। नेपाल में कपड़े की बरामदगी अक्सर हो रही है। तस्कर मालामाल हो रहे हैं। बीते एक माह में नौ बार कपड़ों की बरामद की हुई है। तस्कर पगडंडियों से सूट, साड़ी व कपड़े सरहद पार कर दे रहे हैं। कपड़ों के छोटे-छोटे पार्सल बना कर भैरहवां और बुटवल की गाड़ियों में रख दिया जाता है। जांच हुई तो कपड़े पकड़े जाते हैं नहीं तो कपड़े गंतव्य तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


नेपाल भैरहवां पुलिस ने बीते माह लाखों रुपये के कपड़े को लावारिस बरामद किया है। जांच के दौरान वाहन में पकड़े जाने के बाद कोई स्वीकार नहीं करता है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र की पगडंडियों से त्योहार के समय कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। तस्कर कैरियर के माध्यम से कपड़े को नेपाल पहुंचा रहे हैं। नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस अक्सर भारत से तस्करी कर लाए कपड़ों की बरामदगी कर रही है। तस्करों ने अब नया तरीका खोज निकाला है। छोटे-छोटे पार्सल बना कर कपड़ों को नेपाल पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं और युवतियों का सहारा लिया जा रहा है। तस्करी के नए तरीके को नेपाल पुलिस अब समझ चुकी है। एक दो पीस से अधिक कपड़ा पाए जाने पर कपड़े को सीज कर दे रही है। नेपाल में कपड़े की बरामदगी बता रही है कि तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। नेपाल पुलिस तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल में त्योहार के कारण भारतीय कपड़े की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत से नेपाल कपड़े की तस्करी खासी बढ़ी है। पर्दे के पीछे तस्कर इस काम को कैरियर के जरिए कर रहे हैं। तस्करी के लिए वे बार्डर पर स्थित गांवों में सामान छुपा कर रख देते हैं और जब शाम होने लगती है तब नेपाल सामान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र में कपड़ा तस्करी का खेल आराम से हो रहा है। अवैध गोदामों में रखे करोड़ों के कपड़े आसानी से सरहद पार हो जाते हैं। नेपाल के कपड़ा कारोबारी सीमावर्ती बाजार के दुकानदारों से सेटिंग करके सीमा तक कपड़ा मंगवाते हैं। गुजरात और दिल्ली से कच्चे बिल पर रेलवे और बस में कपड़ों की बुकिंग होती है। कपड़ा नेपाल सीमा पर पहुंचने के बाद नेपाल के प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्र तक ट्रकों से गोरखपुर और फिर नौतनवा सोनौली ठूठीबारी और सिसवा के गोदाम में डंप किया जाता है।
नेपाल रूपनदेही डीएसपी गणेश सापकोटा ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिदिन तस्करी कर लाए गए कपड़ों की बरामदगी हो रही है। तस्करों को चिह्नित किया जा रहा है।


-----------------------



सूरत और दिल्ली के रेडीमेड कपड़ो की मांग

नेपाल में मांग के अनुसार सूरत दिल्ली के अलावा गुजरात, लुधियाना से कपड़ों की खेप बॉर्डर तक आसानी से पहुंच रही है। तस्करों के नेटवर्क में गड़बड़ी होने पर पोल खुल जाती है तो सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचती है। यही वजह है कि अक्सर बरामदगी होती रहती है। खास बात यह है कि पकड़े जाने पर सामान की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है। सूरत, दिल्ली, लुधियाना एवं पंजाब आदि जगहों से बड़े पैमाने पर आने वाले कपड़ों के कारोबारी नौतनवा, सोनौली और सिसवा से जुड़े हैं। भारत से नेपाल जाने वाले कपड़ों को भारत सरकार निर्यात पर टैक्स में छूट देती है, जिसका पूरा फायदा स्थानीय स्तर के कारोबारी उठते हैं। ट्रांसपोर्ट के जरिए कपड़ा भारत नेपाल सीमा पर पहुंचता तो जरूर है, लेकिन वह भारतीय कस्टम होते हुए नेपाल जाने के बजाय अवैध गोदाम में पहुंच जाता है। जहां से पगडंडी रास्तों के जरिए नेपाल की सीमा में पहुंचा दिया जाता है।


------------------------



साड़ी पर 60 और सूट पर 50 रुपये मिलता है कैरियर

सीमा पर कैरियर के रूप में लोगों ने इसे रोजगार बना लिया है। कुछ युवकों ने बताया कि एक साड़ी भैरहवा पहुंचाने पर 60 रुपये और सूट पर 50 रुपये मिलते हैं। बुटवल तक 100 रुपये और 80 रुपये मिलता है। एक बार में 10 से 20 पीस सरहद पार किया जाता है। सीमा पार पहुंचने पर एकत्रित 100 पीस को भैरहवा पहुंचा देते हैं। ऐसे में दिन का 1000 से 1500 रुपये मिल जाते हैं।


-----------------------------

बीते एक माह में नेपाल पुलिस की बरामदगी
-13 जुलाई काे बेलहिया पुलिस टीम ने 188 पीस रेडीमेड कपड़ा बरामद किया।
-17 जुलाई को रूपनदेही में 186 पीस रेडीमेड कपड़ा बरामद हुआ था।

-29 जुलाई नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस ने भैरहवा और बेलहिया से लावारिस 468 रेडीमेड कपड़ा बरामद।
-30 जुलाई को रूपनदेही जिले के भैरहवा, बेलहिया और मझगांव में नेपाल पुलिस ने 218 पीस रेडीमेड कपड़े बरामद कर सीज कर दिया।

-दो अगस्त सीमावर्ती क्षेत्र बेलहिया नेपाल पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान 80 पीस साड़ी और सूट के कपड़े बरामद हुआ।
-चार अगस्त को रूपनदेही जिले की पुलिस ने 603 पीस रेडीमेड कपड़े बरामद कर सीज कर दिया।

- पांच अगस्त को 751 पीस लेडीज सूट, 2175 पीस लेडीज टॉप, एक कंटेनर बरामद किया।
-नौ अगस्त नेपाली बेलहिया सीमा में नेपाल पुलिस ने 92 पीस रेडीमेड कपड़ा बरामद कर सीज किया।

-10 अगस्त सीमा से सटे नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस ने 138 पीस साड़ी और सूट लावारिस बरामद किया।

-11 अगस्त सीमा से सटे नेपाल भैरहवा पुलिस ने 309 पीस साड़ी सूट कुर्ती बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed