फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Recharge first and then use the smart meter

Maharajganj News: पहले री-चार्ज करें फिर इस्तेमाल करें स्मार्ट मीटर

Mon, 22 Sep 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Recharge first and then use the smart meter
महराजगंज। विद्युत निगम अब स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तर्ज पर प्रीपेड करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता पहले मीटर को री-चार्ज करेंगे उसके बाद जमाराशि की सीमा तक बिजली का इस्तेमाल करेंगे। जिले में 3.47 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में निकाय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक 52,000 उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर माह बिजली का बिल मोबाइल पर भेजा जाता है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अपने मीटर को प्रीपेड मोड में री-चार्ज कराना होगा। री-चार्ज की गई धनराशि के आधार पर ही बिजली की आपूर्ति होगी। जैसे ही धनराशि खत्म होने की स्थिति आएगी, उपभोक्ताओं को री-चार्ज कराने की सूचना भेजी जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत निगम ने ‘स्मार्ट बिल एप’ भी शुरू किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता बिजली बिल का विवरण देखकर भुगतान कर सकते हैं। साथ ही यह भी जान सकते हैं कि उन्होंने कब और कितनी बिजली का उपयोग किया। यह एप उपभोक्ताओं को बिजली खपत के पैटर्न को समझने और उसका प्रबंधन करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed