{"_id":"660bf82683be7c168500a355","slug":"reached-girlfriends-in-laws-house-family-members-caught-both-of-them-in-objectionable-condition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119162-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका के ससुराल पहुंचा, परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका के ससुराल पहुंचा, परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा
Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक युवक प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पति ने विवाहिता को साथ रखने से इन्कार कर दिया।
गोरखपुर जिले के कुसम्ही जंगल क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब छह वर्ष पहले श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। इस बीच उनके दो संतान पैदा हुए। एक बेटा पांच वर्ष और एक बेटी तीन वर्ष की है। कुछ दिन पहले पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर चला गया था। इसके बाद विवाहिता के मायके का रहने वाला उसका प्रेमी उसके घर आने-जाने लगा। शादी के कई वर्ष बाद भी प्रेमी-प्रेमिका का संबंध बरकरार रहा। रविवार की रात प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। रात के अंधेरे में वह प्रेमिका के कमरे में घुस गया। आहट मिलने पर बगल के कमरे में सो रहा उसका देवर जग गया।
उसने कमरे में झांका तो अंदर का दृश्य देखकर बदहवास हो गया। उसने अपने परिजनों को जगाया। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। युवक का हाथ पैर बांधकर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह विवाहिता के गांव का ही रहने वाला है और रिश्ते में उसका चाचा लगता है। उन्होंने इसकी सूचना विवाहिता की मां और युवक के पिता को दी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह प्रेमी के पिता वहां पहुंचे। घर वालों ने कहा कि जब तक बहू की मां नहीं आएगी तब तक इसे नहीं छोड़ेंगे। धीरे-धीरे वहां अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए। जब यह बात विवाहिता की मां को पता चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को विवाहिता का पति भी आ गया। उसने अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।