फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raza accused of murder molestation used to extort money by luring people into disputes

महराजगंज: छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा नेता भेजा गया जेल, लोगों को विवाद में फंसा कर उगाही करता था रजा

Mon, 18 Sep 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

राही मासूम रजा पर आरोप है कि उसने एक युवती से दुष्कर्म, उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ की और उसके भाई को मारा-पीटा। रजा की करतूत से परेशान पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Raza accused of murder molestation used to extort money by luring people into disputes
पूर्व भाजपा नेता को भेजा गया जेल

विस्तार

महराजगंज में हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, पाॅक्सो के आरोप में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। उसके काले कारनामों की पोल खुलने लगी है। बताते हैं कि वह मोहल्ले के लोगों को विवाद में फंसा कर धन उगाही करता था।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मोहल्ले में छोटे-छोटे मामलों में लोगों को उलझाना उसकी आदत थी। चर्चा है कि उसपर कार्रवाई होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की है।

वहीं, रजा को रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रजा को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें लगी थीं। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में आया हुआ है। कुछ देर बाद नेपाल चला जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर जाकर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ उसने पुलिस को कई अहम जानकारी दी।
विज्ञापन


 

राही मासूम रजा पर आरोप है कि उसने एक युवती से दुष्कर्म, उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ की और उसके भाई को मारा-पीटा। रजा की करतूत से परेशान पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी राही मासूम राज को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। मामले में और जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

आरोपी बोला-नेपाल में इलाज कराने गया था
कोतवाली परिसर में पुलिस अभिरक्षा में गाड़ी में बैठने के दौरान आरोपी राही मासूम ने बताया कि मैं कहीं भागा नहीं था। नेपाल में इलाज कराने गया था। हालांकि कई अन्य सवालों उसने चुप्पी साध ली।

गिरफ्तार होने के बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने ली राहत की सांस
रजा के गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली भाजपा के कुछ नेताओं ने राहत की सांस ली। सूत्र बताते हैं कि मामले में पुलिस कुछ नेताओं से पूछताछ कर रही थी। इससे वे परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed