{"_id":"67f6c82c68fa67975a00523a","slug":"ratanpur-chc-got-first-place-in-tb-campaign-scheme-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146559-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीबी अभियान योजना में रतनपुर सीएचसी को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीबी अभियान योजना में रतनपुर सीएचसी को मिला प्रथम स्थान
Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक के रतनपुर सीएचसी को टीबी अभियान योजना अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान पर आने के उपलक्ष्य में कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी के सभागार कक्ष में बुधवार को सौ दिवसीय अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले एसएसटी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, एसटीएलएस संदीप पांडेय,एलटी सेराज अहमद एवं तरुन तिवारी को मुख्य अतिथि नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया विशिष्ट अतिथि डीटीओ डॉ. वीरेंद्र आर्य एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं ब्लॉक में सबसे अच्छा कार्य करने वाली सीएचओ नेहा यादव को प्रथम पुरस्कार, नसरीन बानो को द्वितीय पुरस्कार एवं कल्पना को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही सभी एलटी, सीएचओ और वीपीएमयू स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिशंकर त्रिपाठी, विवेक गुप्ता, हरिनाथ यादव, मुदिता त्रिपाठी, धर्मेंद्र शाही, अखिलेश पांडेय, अन्नू सिंह, सलोनी यादव, रुबिया मौजूद रहे। संवाद