फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rashes on the body due to viral

Maharajganj News: वायरल से शरीर पर उभर रहे चकत्ते

Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rashes on the body due to viral
जिला अस्पताल में पहुंचे मरीज।
महराजगंज। वायरल फीवर का नया वैरिएंट अलग-अलग तरीके से लोगों पर प्रभाव डाल रहा है। किसी बुखार पीड़ित के चेहरे पर सूजन तो किसी के चेहरे और शरीर पर चकत्ते का उभर रहे जिससे बुखार पीड़ित और परेशान हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 14 रोगी ऐसे पहुंचे जो वायरल से लड़ रहे, लेकिन अब शरीर में उभरे चकत्ते से परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 824 रोगियों का उपचार किया गया। वायरल फीवर के सर्वाधिक रोगी रहे इसके बाद पेट व आंख संक्रमण से ग्रसित रोगी रहे। 14 रोगी ऐसे भी पहुंचे जिन्हें वायरल फीवर की समस्या पिछले चार से पांच दिनों से है। वह चिकित्सकों के परामर्श पर उपचार भी प्रभावी कर रखा है लेकिन चेहरे, गर्दन और बांह पर उभर रहे चकत्ते से परेशान होकर दोबारा ओपीडी पहुंचे। इनकी जांच रिपोर्ट देख डाॅ. रंजन ने रोगियों को राहत देते हुए बताया कि शरीर की इम्युनिटी प्रतिक्रिया के कारण शरीर पर चकत्ते उभर रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वायरल फीवर की समाप्ति के बाद उभरे चकत्ते स्वत: समाप्त हो जाएंगे। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और न ही किसी तरफ का उपचार इसके लिए अलग से कराने की आवश्यकता। वायरल फीवर के लिए बताई गई दवाएं ही प्रभावी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed