{"_id":"6115653d8ebc3efcd554060b","slug":"rape-with-young-girl-maharajganj-news-gkp405390454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी करने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरवी करने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरवी करने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म
परतावल (महराजगंज )। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ उसके मुकदमे में पैरवी करने का आश्वासन देकर एक व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। उसके अत्याचार से त्रस्त युवती ने बृहस्पतिवार को श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 10 अक्तूबर 2020 को पनियरा थाने में एक मुकदमे में पैरवी के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे एक व्यक्ति मिला जो उसकी मदद करने की बात कह अपने झांसे में ले लिया। 20 अक्तूबर 2020 को वह मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए युवती को गोरखपुर ले गया। वापस आते समय देर रात हो जाने पर वह परतावल के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अगले दिन युवती के पिता शिकायत करने गए तो वह आग बबूला हो गया। उसी रात करीब 11 बजे वह अपने चार पांच साथियों के साथ आया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। धमकी देकर वह युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने पुष्टि की।