फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape and murder case in maharajganj, one arrested

जंगल में मिला बालिका का शव, दुष्कर्म कर हत्या का केस

Sat, 29 Aug 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
rape and murder case in maharajganj, one arrested
जंगल में मिला बालिका का शव, दुष्कर्म कर हत्या का केस
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। उत्तरी चौक रेंज के टेड़ी घाट बीट के जंगल में शनिवार को 12 वर्षीय बालिका का शव मिला। वह शुक्रवार से घर से लापता थी। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बालिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी। अंधेरा होने पर ही वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह घर वालों ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की। उधर, सुबह के समय जंगल में लकड़ी चुनने गईं महिलाओं ने बालिका का शव देख शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका को तलाश रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। घटना स्थल पर शराब की खाली बोतल मिली।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर कर हत्या की बात सामने आई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed