फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rape accused arrested by Maharashtra Police

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested by Maharashtra Police
नौतनवां। महाराष्ट्र पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई। जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र का एक गांव का युवक पारसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से प्रेम संबंध था। दिसंबर में किशोरी नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चली गई।
विज्ञापन

किशोरी के मामा महाराष्ट्र में रहते हैं। वह अपने मामा के साथ दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र चली गई। आरोपी युवक ट्रक चालक है। वह किशोरी से मोबाइल फोन से बात करता रहता था। 13 जनवरी को आरोपी युवक किशोरी से मिलने महाराष्ट्र चला गया। कुछ माह बाद किशोरी की तबीयत खराब हुई, तो जांच कराने पर पता चला की वह गर्भवती है। जब उसकी मामी को पता चला तो वह युवक को बुलाने लगी, लेकिन वह नहीं गया और बाद में युवक अपना मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने 21 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र के नाला सोपारा के तुलिंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक रामचंद्र दत्ता त्रय शेंडगे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed