फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rangoli, essay writing competition and bhajan evening organized on Somnath Swabhiman festival

Maharajganj News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर रंगोली, निबंध लेखन प्रतियोगिता और भजन संध्या आयोजित

Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rangoli, essay writing competition and bhajan evening organized on Somnath Swabhiman festival
रंगोली, निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या भी किया गया आयोजन
विज्ञापन

चौक बाजार। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रंगोली, निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या भी आयोजित की गई।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कुमार ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए प्रथम आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक और राष्ट्रीय उत्सव है। यह आयोजन भारत के प्रति अटूट आस्था, सांस्कृतिक लचीलेपन और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
विज्ञापन

वहीं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिंद्र यादव ने कहा कि सोमनाथ कट्टरता पर आस्था, विनाश पर सृजन और भारतीय सभ्यता की शाश्वतता का प्रतीक है। यह संदेश भगवद्गीता के उस विचार को प्रतिध्वनित करता है कि आत्मा अविनाशी है। न उसे नष्ट किया जा सकता है, न उसका अंत होता है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं की ओर से रंगोली, निबंध लेखन और भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सोमनाथ मंदिर में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति का प्रातः 10 बजे से छात्र छात्राओं को लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संयोजन बिनोद कुमार विमल एवं अश्वनी तिवारी ने किया था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी और अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed