{"_id":"673cfd22d62bc010130b4746","slug":"rana-is-stubborn-since-childhood-and-argues-with-pratap-every-day-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136095-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बचपन से ही जिद्दी है राणा प्रताप से आए दिन करता है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बचपन से ही जिद्दी है राणा प्रताप से आए दिन करता है विवाद
Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक राणा प्रताप बचपन से ही बहुत जिद्दी प्रवृत्ति का है। बात-बात पर वह आग बबूला होकर हंगामा करने लगता है। पारिवारिक विवाद में वह कई बार अपने पिता को भी पीट चुका है। यही वजह है कि वह अपने परिवार के साथ पिता से अलग रहता है।
दिनभर वह ई-रिक्शा चलाता और रात में शराब पीकर घर जाता। उसके इस आदत से पत्नी काफी परेशान है। पत्नी के अनुसार पति जो भी कमाता था उसे शराब पीने में खर्च कर देता है। अक्सर इसी वजह से दोनों में विवाद होता रहता था।
पत्नी जब भी शराब पीने से मना करती तो वह उसको बेरहमी से पीटने लगता है। सोमवार की रात भी यही हुआ। शराब के नशे में राणा प्रताप आया और पत्नी ने विरोध जताया तो उसको पीटने लगा। मंगलवार को घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। राणा प्रताप के बच्चों की चीख-पुकार सुनकर सबकी आंखें नम हो गई। बड़ी बेटी दिव्या (6), बेटा इंदर (5), कार्तिक (3) पिता को लहूलुहान देख रोने लगे। पत्नी भी बदहवास हो गई। पत्नी पूजा की बहन सितारा ने बताया कि हम लोग यही सोचकर यहां आए थे कि अपनी बहन को यहां से लेते जाएंगे। कुछ दिन दोनों अलग-अलग रहेंगे तो विवाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन यहां आने के बाद विवाद और बढ़ गया।