{"_id":"65a7d8a6c656ce621d018864","slug":"ran-with-a-shovel-to-take-possession-of-the-leased-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14091-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पट्टे की जमीन पर कब्जा करने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पट्टे की जमीन पर कब्जा करने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ाया
Wed, 17 Jan 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ितों को काटने के लिए दौड़ा लिया। मकसद में असफल रहने पर दबंगों ने भूसा रखने के लिए बनाई गई झोपड़ी तोड़ डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पे बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रामनगर निवासी ओंकारनाथ नायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही गाटा संख्या 175 स्थित भूमि उन्हें पट्टे में मिली है जिस पर वह काबिज हैं। उक्त भूमि को जबरन कब्जा करने के लिए गांव के कुछ दबंगों की नजर काफी दिनों से थी। आरोप है कि आठ जनवरी की शाम करीब तीन बजे भूमि पर कब्जा करने के लिए फावड़ा और लोहे की रॉड लेकर आ पहुंचे। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें काटने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। उसने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
दबंगों ने मकसद में असफल होने पर बनी झोपड़ी को भी तोड़ डाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर डायल पुलिस पहुंची थी। मगर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनका हौसला बुलंद है। आरोपी खुलेआम घूम उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे है। ऐसे में वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
फरेंदा थानाध्यक्ष अजित प्रताप सिंह ने पीड़ित ओंकारनाथ नायक की तहरीर पर आरोपी रंजित और उर्मिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की।