{"_id":"6793b7e5a073057b69025d55","slug":"rampur-chakia-captures-the-shield-in-kabaddi-maharajganj-news-c-7-gkp1046-819249-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी में रामपुर चकिया का शील्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी में रामपुर चकिया का शील्ड पर कब्जा
Fri, 24 Jan 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज ब्लाॅक के ग्राम सभा सोहरौना में शुक्रवार को स्व. मोती सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में आयोजित एक दिवसीय दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले में रामपुर चकिया की टीम जहां विजेता बन शील्ड पर अपना कब्जा जमाया। हाटा की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची और एक-दूसरे के साथ जोर आजमाइश कर पुरुष वर्ग में जहां रामपुर चकिया की टीम विजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग के कबड्डी मुकाबले में महराजगंज की टीम विजेता और पिपराइच उपविजेता रही।
पांच किलोमीटर दौड़ में मंदीप प्रथम पुरुष वर्ग के पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रथम मंदीप, द्वितीय अनुज यादव, तृतीय विशाल, चतुर्थ रोहित तथा पंचम स्थान पर पिंटू रहे। बालिका वर्ग के लिए 1500 सौ मीटर दौड़ में प्रथम हेमलता, द्वितीय रितु निषाद और तृतीय स्थान पर गुड़िया रहीं। 1500 सौ मीटर के बालक दौड़ में प्रथम मंदीप, द्वितीय विशाल और रोहित तृतीय स्थान पर थे। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह, ब्रह्मा यादव, विजय साहनी, बृजेश यादव, दिग्विजय यादव, रणजीत सिंह मौजूद रहे।