फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rally will energise bjp workers

‘परिवर्तन रैली करेगी नई ऊर्जा का संचार

Wed, 23 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 23 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
rally will energise bjp workers
सदर ब्लाक के गांव में महिलाओं को रैली में आने के लिए प्रेरित करते जिलाउपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौजिया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। 29 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की सफलता के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व रैली के मीडिया प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव ने मिठौरा मंडल के टीकर, मधुबनी, औराटार व बरोहिया सेक्टर में बूथ प्रमुखों व बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। रैली ऐतिहासिक होगी। सत्ता परिवर्तन की रैली से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। 2017 में भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बूथ की टोलियां गांवों में घर-घर जाए और लोगों को रैली में आने का न्यौता दें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, संदीप निगम, संजय गुप्ता, नर्वदेश्वर उपाध्याय, देवीशरण शास्त्री, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, सत्तन गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा है कि 29 नवंबर को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की परिवर्तन रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले में पहली बार आ रहे हैं। लोगों को रैली में पहुंचाने के लिए पनियरा क्षेत्र के गांव-गांव घर-घर संपर्क कर निमंत्रण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में देहात सदर मंडल के अध्यक्ष दिलीप शर्मा किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री राधारमण शुक्ल, सेक्टर प्रमुख सूर्यनाथ शर्मा ने चेहरी, सोनरा, बागापार, रसूलपुर, विजयपुर, परासखांड, केवलापुर, कपड़ी आदि गांवों में लोगों से परिवर्तन रैली में पहुंचने की अपील की। जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। कन्नौजिया ने कहा कि किंतु प्रदेश की सपा सरकार बाधा पैदाकर रही है। इस दौरान राजू विश्वकर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र निषाद, भारतेन्दु त्रिपाठी, प्रदीप गोंड के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed