{"_id":"6896510d50d00465e70eec98","slug":"rakhi-of-love-will-be-decorated-in-the-plate-of-emotions-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156734-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भावनाओं की थाली में सजेगी स्नेह की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भावनाओं की थाली में सजेगी स्नेह की राखी
Sat, 09 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के पास बर्तन की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में लगभग एक सप्ताह से बहनें लगी थीं। शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल रही। सर्वाधिक भीड़ राखियों के बाद बर्तन की दुकान पर दिखी।
त्योहार पर कुछ अलग व नया करने की कोशिश रक्षाबंधन में दिखती है। बाजार भी इसे भांप कर न सिर्फ कुछ अलग तरह की राखियां लाता है बल्कि बीते तीन-चार वर्षों में सोने व चांदी की राखियां भी बिकीं।
इस बार बाजार का नवाचार राखी सजाने के लिए खरीदी जा रही पूजा की थाली में दिखती है। बर्तनों के बाजार में पीतल की छोटी व आकर्षक पेंटिंग वाली पूजा की थाली की डिमांड दिख रही है। इसकी खरीदारी बहनें राखी, अक्षत, दुर्वा, चंदन, पूजा बत्ती सजाने के लिए कर रही हैं।
विज्ञापन
बर्तन कारोबारी अनिल कुमार ने बताया पहले लोग यदाकदा पीतल या तांबे की थाली खरीदते थे, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर पेंटिंग वाली पूजा की थालियों की डिमांड है। बहनें ऐसी पूजा की थालियां खोज रहीं जो भावनात्मक जुड़ाव पैदा करें। 325 रुपये में पीतल की छोटी पेंटिंग वाली थाली खूब बिकी। रक्षाबंधन पर लगभग उनकी दुकान से 10 हजार रुपये की पूजा की थाली बिक चुकी है। ऐसी बिक्री का ग्राफ लगभग हर दुकान पर इस बार बनी हुई है। तांबे की पूजा की थाली भी मंगाई गई थी, लेकिन यह सिंपल व महंगी होने से कम बिकी।