फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rajya sabha mp welcomed in maharajganj

राज्यसभा सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha mp welcomed in maharajganj
राज्यसभा सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

नौतनवां। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को नगर के एक मैरिज हाल में राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी में ही प्रत्येक कार्यकर्ताओं का हित सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो छोटे कार्यकर्ताओं को भी ऊंचे स्थान पर पहुंचाने का कार्य करती है। आप सभी कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफिया को सलाखों के पीछे भेजा। कृषि बिल किसानों के हित में सबसे बड़ा कदम है। अब फसल बिचौलियों के हाथ नहीं लगेगी और किसान जहां चाहे वहां अपनी फसलों की कीमत ले सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम कदम उठाए। जनहित में लागू की गई आयुष्मान, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय, रोजगार समेत सभी योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं, जिनका लाभ भी निरंतर लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का माल्यार्पण व स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया। ‘मिशन शक्ति’ के तहत राज्यसभा सांसद ने मनोनीत सभासद ज्योति जायसवाल एवं सविता गुरुंग को अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, अभय प्रताप नारायण सिंह, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, जितेंद्र बहादुर चंद, लालचंद, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, अशोक जायसवाल, संतोष निषाद, सूरज प्रताप राय, बृजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल गौड़, दुर्गा मद्धेशिया, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed