फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rajkumar was arrested after receiving Cash Alam's phone call

Maharajganj News: कैश आलम का फोन रिसिव कर गिरफ्त में आया राजकुमार

Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar was arrested after receiving Cash Alam's phone call
महराजगंज। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया की ये दोनों गिरफ्त में आ गए। कैश आलम के फोन कॉल को उसके साथी राजकुमार यादव ने रिसिव किया जिसके बाद वह गिरफ्त में आ गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में कैश आलम निवासी बिरैचा, घुघली और राजकुमार यादव निवासी पन्नहा गौरी बाजार देवरिया को गिरफ्तार चालान कर दिया गया। कैश आलम घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी चौक पर सहज जन सेवा केंद्र संचालित कर रहा था। वह अपने साथी राजकुमार यादव के साथ मिलकर एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बना रहा था।
विज्ञापन

इन दोनों के बारे में जानकारी मिली तो साइबर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सबसे पहले कैश आलम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया। जिसमें फर्जी वेबसाइट का लिंक और दो जन्म प्रमाण पत्रों की पीडीएफ फाइलें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर रखे प्रिंटर से फर्जी प्रमाण पत्र प्रिंट किए जा रहे थे। तलाशी में 600 रुपये नकद और तीन अतिरिक्त जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद हुए। कैश आलम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह राजकुमार यादव के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइट के जरिए यह गैरकानूनी कार्य कर रहा था। पुलिस ने मौके पर स्क्रीनशॉट और प्रिंटआउट के रूप में साक्ष्य एकत्र किए।
साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि कैश आलम के मोबाइल से राजकुमार को फोन कर गोरखपुर के सिंघडिया थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर राजकुमार भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से मोबाइल और 250 रुपये नकद बरामद हुए। उसके मोबाइल में भी फर्जी वेबसाइट का लिंक और तीन जन्म प्रमाण पत्रों के प्रिंटआउट मिले। राजकुमार ने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। बरामद सामग्री, जिसमें दो मोबाइल, एक प्रिंटर, और आठ फर्जी प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed