फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rainy season will be a problem

Maharajganj News: बारिश का मौसम मुश्किलों का सबब बनेगा

Sat, 20 May 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
rainy season will be a problem
गांधी नगर मुहल्ले में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी।संवाद
- गांधीनगर में जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में होती है समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मानसून आने में एक माह का समय और रह गया है। लेकिन, गांधीनगर इलाके के लोग बरसात में होने वाली समस्याओं को सोचकर परेशान हैं। उनका कहना है कि कम समय में नगर पालिका का सिस्टम इस बार भी समस्याओं के निदान मेें अपने हाथ खड़ा कर लेगा। ऐसे में बारिश का मौसम मुश्किलों का सबब बनेगा।
पालिका में वार्डों के अंदर जो नालियां बनाई गईं हैं वे आधी-अधूरी हैं। कहीं नाली का स्तर ठीक नहीं है तो कहीं नाली पटी हुई है। इससे पानी का बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। जगह-जगह जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

गांधीनगर वार्ड में रहने वाले अंगद यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में तीन से चार महीने तक दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। सड़क पर घुटने तक पानी के लगने से लोगों को या तो वाहन से जाना पड़ता है या फिर गंदे पानी से होकर। इच्छा करती है कि घर बेचकर कहीं और चले जाएं। लोहिया नगर व अन्य वार्डों में भी नालियों के बेहतर प्रबंध न होने से उसका पानी ओवरफ्लो होकर इंटरलॉकिंग सड़क पर पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

35 वर्षों मेें नहीं सुधर सका नगर का ड्रेनेज सिस्टम
वर्ष 1988 में नगर पालिका बनी हे। इसके बाद 35 वर्षों बाद भी नगर का ड्रेनेज सिस्टम सुधर नहीं सका है। शुरू से लेकर अब तक विभिन्न अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारी ने कुर्सी संभाली, मगर ड्रेनेज सिस्टम के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। स्थिति यह है कि नगर जिस तरह पहले जलभराव व मुश्किलों से जूझता था, वैसे आज भी जूझता है। फर्क सिर्फ यह है कि पहले नगर की आबादी व क्षेत्रफल कम था, अब बढ़ गया है।
...
बारिश की वजह से होने वाले जलभराव से पूरे वार्ड के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। लोग पैदल के बजाय वाहन से इस रास्ते जाना पसंद करते हैं।
- नाथू गुप्ता, वार्डवासी
...
वार्ड के लोगों को हर वर्ष उम्मीद होती है कि अगले वर्ष तक इस समस्या से निजात मिल जाएगी, मगर न तो समस्या दूर होती है और न ही वार्डवासियों की परेशानी।
बबलू पांडेय, वार्डवासी
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed