फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain measuring instruments will be installed in 844 gram panchayats, survey completed

Maharajganj News: 844 ग्राम पंचायतों में लगेंगे वर्षा मापी यंत्र, सर्वे पूरा

Tue, 29 Oct 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rain measuring instruments will be installed in 844 gram panchayats, survey completed
महराजगंज। जनपद के 844 ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज (वर्षा मापी यंत्र) व 12 विकास खंडों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा के आदेश पर जिला विकास अधिकारी व डीपीआरओ ने खंड विकास अधिकारियों के सहयोग से स्थान चिह्नित कर उप कृषि निदेशक कार्यालय प्रेषित कर दिया है।
शीघ्र इसके लिए बजट जारी करते हुए शासन स्तर से कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इस सुविधा से किसानों को बड़ा फायदा होगा, साथ ही प्राकृतिक आपदा की जानकारी समय से मिलने के चलते जन-धन हानि में कमी आएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अपने विंड्स प्रोजेक्ट के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व मौसम विभाग के सहयोग से मौसम की सटीक जानकारी के लिए हर गांव में वर्षा मापी यंत्र ऑटोमैटिक रेन गेज स्थापित कराने जा रही है। डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब व डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने ब्लाॅकवार गांव में इसके लिए स्थानों का सर्वे पूर्ण कराते हुए उपनिदेशक कार्यालय प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पंचायत भवनों पर यह यंत्र लगाने की सिफारिश की गई है, जिससे इसकी सुरक्षा पर ध्यान रखा जा सकेगा। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के लिए भी सर्वे रिपोर्ट भेजी गई है। इन दोनों व्यवस्थाओं के लिए पत्र पूर्व में ही आया था। डीएम के निर्देश पर सर्वे कार्य अब पूरा हुआ है।

इस व्यवस्था से किसान मौसम की सटीक जानकारी रखकर कृषि कार्य कर सकेंगे, जिससे खेती से लाभ का दायरा बढ़ेगा। साथ ही प्राकृतिक आपदा जैसे अति वृष्टि, सूखा, हवा की गति, बिजली गिरने इत्यादि की जानकारी समय पर मिलने से राहत एवं बचाव कार्य बेहतर तरीके से कराए जाने से जन-धन हानि कम से कम होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बजट की व्यवस्था राज्य कृषि निदेशक स्तर से होनी है। साथ ही कार्यदायी संस्था का चयन भी राज्य स्तर से कृषि विभाग के जिम्मे ही है। लगने वाले स्थान सर्वे के बाद अब प्रोजेक्ट शीघ्र शुरू होगा यह अधिकारियों को उम्मीद है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed