फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain increased the troubles of the townspeople, relief to the farmers

Maharajganj Rain: बारिश ने शहरियों की बढ़ाई परेशानी, किसानों को राहत

Sat, 17 Sep 2022 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 10:41 AM IST
सार

नगर पंचायत में जलभराव की समस्या पर शुक्रवार को सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसडीएम सबसे पहले परतावल बीआरसी विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी। नालियां जाम पड़ी हुई थी। एसडीएम ने तत्काल पाइप निकलवा कर जाम पड़ी नालियों को जेसीबी से साफ करवाया।

विज्ञापन
Rain increased the troubles of the townspeople, relief to the farmers
घुघली के सुभाष नगर वार्ड में पानी के रास्ते जाते लोग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले में दो दिन से हो रही बारिश ने शहरियों की मुसीबत बढ़ा दी है, तो किसानों की बाछें खिल गई हैं। मुरझा रही धान की फसल हरी-भरी हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। शहर में कुछ स्थानों पर बारिश थमने पर पानी कम हो रहा है। जिले में 36.6 एमएम बारिश हुई है। बारिश ने जिला मुख्यालय पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विस्मिल नगर मोहल्ले में जलभराव के बीच एक बुजुर्ग बच्चों को साइकिल से स्कूल ले जाते दिखे। उन्होंने बताया कि नाली से जाम होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है। शास्त्री नगर मोहल्ले में कुछ स्थानों पर जलभराव से समस्या हुई। राजीव नगर मोहल्ले में इफको के पीछे की सड़क कीचड़युक्त होने के साथ ही गड्ढ़ों में जलभराव है। ब्लॉक परिसर में भी जलभराव से कर्मचारियों समेत लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। जिला परिषद मार्केट में दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


चौक बाजार के किसान राधेश्याम, गौनरिया राजा गांव के चंद्रशेखर ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। ऐसे ही बारिश समय समय पर होती रही तो कुछ पैदावार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांड़ेय ने बताया कि आने वाले तीन दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। हवा की गति मध्यम रहेगी।

सड़क से पानी निकलवाने में जुटे
सिसवा से सिन्दुरीया मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के मौसम में सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा है। चिउटहां चौराहे से 200 मीटर पश्चिम भारत गैस एजेंसी के सामने सडक़ करीब तीस फिट तक तालाब जैसी हो गई है। शुक्रवार को चिउटहां के ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गुप्ता ने पंपिंग सेट लगवाकर सडक़ से पानी निकलवाया।


जलभराव पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
नगर पंचायत में जलभराव की समस्या पर शुक्रवार को सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसडीएम सबसे पहले परतावल बीआरसी विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी। नालियां जाम पड़ी हुई थी। एसडीएम ने तत्काल पाइप निकलवा कर जाम पड़ी नालियों को जेसीबी से साफ करवाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, दीपक सिंह, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed