फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railways alert to stop human trafficking

Maharajganj News: मानव तस्करी रोकने के लिए रेलवे सतर्क

Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Railways alert to stop human trafficking
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को रेलवे प्रशासन एवं प्लान इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से बाल सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। जहां रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी व बाल तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एसएसबी, प्लान इंडिया एवं रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों के बीच मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए पंफलेट वितरण किया। साथ ही सहायता नंबरों के स्टीकर भी चिपकाए गए। स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी व बाल दुर्व्यापार को रोकने के लिए आनंदनगर रेलवे स्टेशन पूर्ण रूप से सतर्क है। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें मानव दुर्व्यापार से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़े तो वह 112,1090,1098 पर संपर्क करें, ताकि बच्चों और महिलाओं को मानव दुर्व्यापार का शिकार बनने से रोका जा सके। सशस्त्र सीमा बल 66वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी एमसी सरकार ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने से जहां एक तरफ यात्रियों को एक विषय में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

बैठक में प्लान इंडिया के जिला समन्वयक रामायण मिश्रा ने कहा कि प्लान इंडिया महाराजगंज के नौतनवा व निचलौल ब्लॉक में बॉर्डर से लगे 25 पंचायत में सघन रूप से जागरूकता का कार्य कर रहा है। इस दौरान जीआरपी प्रभारी अजम अंसारी आरपीएफ प्रभारी लोकेश कुमार, रमेशपुरी, दयासागर दुबे, अजीत राय, प्रदीप शर्मा, आलोक सिंह, विवेक व अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed