Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raids on Indian marigold flowers across Nepal threaten cross-border trade

Maharajganj News: नेपाल में भारतीय गेंदे के फूलों के आयात को मंजूरी नहीं, छापामारी तेज

Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Raids on Indian marigold flowers across Nepal threaten cross-border trade
सोनौली (महराजगंज)। दिवाली से पहले नेपाल में भारतीय गेंदे के फूलों के आयात पर सख्ती का असर अब सोनौली और नौतनवा के फूल कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। नेपाल सरकार की ओर से भारतीय (गेंदे) की मालाओं के आयात के लिए सिफारिश जारी करने की प्रक्रिया बंद किए जाने के बाद प्रशासन ने छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

दमक, विराटनगर और काठमांडू में लाखों रुपये के भारतीय फूल पकड़े जाने से सोनौली के सीमावर्ती फूल कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सोनौली और नौतनवा क्षेत्र के फूल कारोबारियों के लिए दिवाली का त्योहार नेपाल के बाजारों में बिक्री का अहम अवसर होता है। भैरहवा, बुटवल और आसपास के बाजारों में दिवाली के दौरान पूजा-पाठ, घरों की सजावट और फूलमालाओं के लिए गेंदे की मांग रहती है।
विज्ञापन

इस मांग को पूरा करने के लिए भारतीय बाजारों से फूल नेपाल भेजे जाते हैं। इस बार नेपाल में आयात संबंधी सख्ती और कोल्ड स्टोरेज तक प्रशासन की पहुंच से कारोबारियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नेपाल के झापा जिले के दमक नगरपालिका-4 स्थित शांति कोल्ड सेंटर में प्रशासन ने करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के भारतीय गेंदे के फूल जब्त किया गया। प्रमुख जिला अधिकारी श्रवणकुमार पोखरेल के निर्देश पर की गई जांच में 72 पैकेट फूल बरामद हुए। इससे पहले मोरंग जिले के विराटनगर में करीब 25 लाख रुपये मूल्य की भारतीय गेंदे की तैयार मालाएं पकड़ी गईं।
ग्लोबल और राधाकृष्ण कोल्ड स्टोर में भंडारण के लिए ले जाई जा रही खेप के साथ जरूरी बिल और दस्तावेज नहीं मिले थे। इसी तरह काठमांडू के बालाजू क्षेत्र में करीब 27 लाख रुपये मूल्य के भारतीय फूलों को लेकर कार्रवाई हुई। कोहिनूर और क्वालिटी कोल्ड स्टोर सहित तीन शीतभंडारों में रखे फूलों को सील किया गया। हेटौंडा में भी भारतीय फूलों की एक खेप नष्ट किए जाने की सूचना है।
इसलिए नहीं मिली एनओसी
नेपाल के कृषि विभाग के महानिदेशक डॉ. हरिबहादुर केसी के अनुसार, स्थानीय फूल उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने और नेपाल को फूल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय फूलों के आयात पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। पुष्प विकास केंद्र के प्रमुख सुधीर श्रेष्ठ ने बताया कि कात्तिक एक से भारतीय फूलों की मालाओं के आयात के लिए सिफारिश जारी करना बंद कर दिया गया है, निर्धारित प्रक्रिया और पौध स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणपत्र सहित जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर अनुमति मिलने की गुंजाइश है।

व्यापारियों की बढ़ी चुनौती
नेपाल प्रशासन की इस सख्ती से सोनौली सीमा पर फूलों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। दिवाली के ऐन पहले आयात नियमों में सख्ती और जगह-जगह छापेमारी से भारतीय फूलों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। फूल के कारोबारी राम दरस सैनी ने बताया कि बनारस से फूल मंगवा कर नेपाल सप्लाई किया जाता है। दिवाली और भाइटिका पर नेपाल में डिमांड ज्यादा रहती है लेकिन नेपाल प्लांट विभाग से अभी एनओसी नहीं मिला है। मिलने के बाद निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed