{"_id":"6abec6b3f04d4abbbc09b8f3","slug":"raids-conducted-at-64-locations-against-illicit-liquor-three-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186184-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कच्ची शराब के खिलाफ 64 ठिकानों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कच्ची शराब के खिलाफ 64 ठिकानों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर अवैध शराब नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब समेत सामान बरामद
महराजगंज। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने 64 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार करीब 17 क्विंटल लहन और निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, 24 अदद बंटी-बबली (देसी शराब) और एक नाव बरामद की गई।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कुछ स्थानों पर नदी और जलक्षेत्र का इस्तेमाल अवैध शराब के कारोबार के लिए किए जाने की आशंका के चलते निगरानी और कार्रवाई तेज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने की अपील की है।