फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid in warehouse, pickup loaded with wheat seized

Maharajganj News: गोदाम में छापेमारी, गेहूं लदी पिकअप जब्त

Sat, 02 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raid in warehouse, pickup loaded with wheat seized
नौतनवा। तहसीलदार कर्ण सिंह एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक ने शुक्रवार को बनैलिया मंदिर चौराहा के पास से नेपाल जा रही एक पिकअप से 55 बोरी गेहूं बरामद किया। चालक की निशानदेही पर क्षेत्र के सेमरा चौराहा स्थित एक गोदाम में भी छापेमारी की गई, जहां से 262 बोरी गेहूं बरामदगी हुई।
विज्ञापन

दोनों मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गेहूं लदा एक पिकअप नेपाल की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंडी सचिव आशीष कुमार नायक के साथ बनैलिया मंदिर चौराहे के निकट हरदीडाली रोड पर पिकअप को पकड़ लिया, जिसमें से 55 बोरी गेहूं बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी सचिव को जुर्माने की कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक की निशानदेही पर ही क्षेत्र के सेमरा चौराहा स्थित एक गोदाम में भी छापेमारी की गई।
यहां कुल 262 बोरी गेहूं की खेप डंप मिली। पूछताछ में गोदाम स्वामी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल खाद्यान्न से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

मंडी सचिव आशीष कुमार नायक ने बताया कि पिकअप से बरामद गेहूं के मामले में नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। गोदाम स्वामी को मौके से बरामद खाद्यान्न के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed