{"_id":"64a867dc713990f59903c734","slug":"raid-and-sealed-two-medical-stores-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1451-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छापा मारकर दो मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छापा मारकर दो मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे रेंगहिया गांव में शुक्रवार को पुलिस और औषधि की संयुक्त टीम छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। वहीं, टीम जांच के लिए दवाओं के नमूने अपने साथ ले गई। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोरों पर शिकंजा कसने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर की सीमा से सटे रेंगहिया गांव में संचालित दो मेडिकल स्टोरों पर पुलिस के साथ छापा मारा गया। जिस दौरान दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किए गए। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। जबकि जांच के लिए मेडिकल स्टोर से कुछ दवाएं नमूने के तौर पर ली गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद