फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rahul will participate in the boxing championship

Maharajganj News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे राहुल

Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul will participate in the boxing championship
नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता, ग्राम सभा बागापार, टोला विशुनपूर्वा के निवासी हैं राहुल चौरसिया
विज्ञापन

महराजगंज। युवा मुक्केबाज राहुल चौरसिया ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दो से सात मार्च तक आयोजित हो रही है। राहुल 70 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।


राहुल चौरसिया मूल रूप से जिले के ग्राम सभा बागापार, टोला विशुनपूर्वा के निवासी हैं। उनके पिता रामप्रीत चौरसिया वर्तमान में गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि माता रमावती देवी घर संभालती हैं। राहुल ने 2015 में गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें जल्दी ही सफलता दिलाई। 2016 में उन्होंने सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2019 में जूनियर स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद 2021 में सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी क्षमता को साबित किया। अब बीपीएड अंतिम वर्ष के छात्र के रूप में गुजरात विद्यापीठ से चयनित होकर वे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed