{"_id":"689cf039b2f997fb010c8f9d","slug":"queue-formed-amid-rain-fertilizer-distributed-through-tokens-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-157101-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश के बीच लगी कतार, टोकन से हुआ खाद का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश के बीच लगी कतार, टोकन से हुआ खाद का वितरण
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति बैठवलिया पर खाद के लिए बारिश में कतार में खड़े किसान।
महराजगंज। जिले में समितियों पर टोकन से खाद वितरित कराया गया। बारिश में लगी लंबी कतार के बाद भी क्रमश टोकन लेने वाले को किसानों को खाद दी गई। पुलिस और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में यूरिया का वितरण कराया गया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बैठवलिया गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। समिति पर खाद के लिए टोकन लेने खातिर किसानों को झमाझम बारिश के बीच लंबी कतारें लगानी पड़ी। राजस्व निरीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि भीड़ देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कौलही गांव में स्थित साधन सहकारी समिति गजरही परिसर में बुधवार को बरसात के बावजूद सुबह से यूरिया के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। संपतिहा चौकी पुलिस की मौजूदगी में लाइन में खड़ा करके किसानों को नियमानुसार यूरिया का वितरण आरंभ हुआ। सचिव मोतीलाल यादव ने बताया कि 750 बोरी यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन
भिटौली एवं शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, साधन सहकारी समिति गोपाला में यूरिया के लिए किसानों में होड़ लगी हुई थी। बारिश में भीगते हुए किसान लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मौके पर ग्राम प्रधान अंबरीश पटेल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर यूरिया वितरण में अपना सहयोग दिया। सचिव रवि प्रकाश यादव ने बताया कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।