{"_id":"68a2342b429f89b10305a3d9","slug":"pure-water-will-be-availablefour-overhead-tanks-will-be-built-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157319-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिलेगा शुद्ध पानी...बनेंगे चार ओवरहेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिलेगा शुद्ध पानी...बनेंगे चार ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
इंदिरा नगर वार्ड में बना ओवर हेड टैंक।
महराजगंज। शहर में शुद्ध जल आपूर्ति के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 64 करोड़ रुपये से चार नए ओवरहेड टैंक बनेंगे और दो की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा पूरे नगर क्षेत्र में 285 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछेगी। 15000 घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, कार्य के लिए शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अक्तूबर-नवंबर में इन छह परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इस पहल से शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। जोन नंबर एक के शिवनगर और वीर बहादुर नगर वार्ड में पुराना ओवरहेड टैंक जर्जर हो चुका है, जिससे वहां के निवासियों को पेयजल आपूर्ति में कठिनाई हो रही है। इसी तरह, जोन नंबर दो के इंदिरानगर और सुभाषनगर वार्ड में भी पुराना ओवरहेड टैंक है। दो पुराने ओवरहेड टैंकों की मरम्मत और चार नए टैंकों का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, 13 ट्यूबवेल पंपों का निर्माण भी किया जाएगा। इसका टेंडर 11 अगस्त को जारी हो चुका है।
जोन नंबर तीन में नेहरू नगर, महुअवा, लोहिया नगर, शाहू जी महाराज नगर और गांधीनगर वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नया ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह टैंक इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पेयजल आवश्यकता को पूरा करेगा। वहीं, जोन नंबर चार में आंबेडकर नगर, आजादनगर, सिविल लाइंस नगर, चिउरहा, बिस्मिल नगर और शास्त्री नगर वार्ड शामिल हैं
। इन वार्डों में भी एक नया ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा, जिससे इन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति संभव हो सकेगी। जोन नंबर पांच में सुकठिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सक्सेना नगर, अब्दुल हमीद नगर, मंगलपुर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगर वार्ड शामिल हैं। यहां भी एक नया ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा, जो इन वार्डों के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। जबकि जोन नंबर छह में बैकुंठपुर, अमरुतिया पंतनगर और पटेल नगर वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक नया ओवरहेड टैंक का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा शिवनगर और इंदिरानगर वार्ड में स्थित पुराने ओवरहेड टैंकों की मरम्मत और कायाकल्प का कार्य भी इस परियोजना का हिस्सा है। इन टैंकों की क्षमता 12-12 हजार लीटर होगी।
जल निगम नगरीय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए ओवरहेड टैंकों की क्षमता 12,000 से 17,000 किलो लीटर के बीच होगी, जो विभिन्न वार्डों की आबादी और आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की गई है।