{"_id":"675f2ef1a92357737a0071fc","slug":"pujan-of-sugarcane-in-the-canoe-of-jhv-sugar-mill-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138192-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जेएचवी शुगर मिल के डोंगा में गन्ना डालकर हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जेएचवी शुगर मिल के डोंगा में गन्ना डालकर हुआ पूजन
Mon, 16 Dec 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के गड़ौरा गांव स्थित जेएचवी शुगर मिल के डोंगा का रविवार को विधि विधान से पूजन कर गन्ना डाला गया। अब 18 दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर मिल शुरू करने की घोषणा की जाएगी। वहीं डोंगा की पूजन के बाद शुगर मिल चलने की उम्मीद बढ़ गई है।
शुगर मिल के यूनिट हेड ओपी सिंह ने बताया कि जेएचवी शुगर मिल को इस सत्र में चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी के क्रम में शुगर मिल के डोंगा का पूजन कर गन्ना डाला गया है। क्योंकि 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। जिसे देखते हुए शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन किया गया है। इन्होंने आगे कहा कि न्यायालय के अग्रिम आदेश के मुताबिक इंडेंट जारी कर गन्ना की पेराई शुरू कर दी जाएगी। क्योंकि इस सत्र में शुगर मिल प्रबंधन मिल को चलाने के लिए पूरा प्रयासरत है। अपने स्तर पर सभी तैयारी कर चुका है।
अब शासन से आदेश मिलने का इंतजार है। वहीं डोंगा पूजन के बाद गन्ना डालने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के गन्ना किसानों के चेहरे पर थोड़ा शुगर मिल चलने की उम्मीद जगी है। वही इस दौरान जीएम उत्पादन प्रमोद गुप्ता, एसबी उपाध्याय, वी एम सिंह, संजय मिश्र, दिलीप सिंह, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद