{"_id":"6abec96866a481e71d05e0a8","slug":"demand-raised-to-set-up-a-registry-office-within-the-collectorate-complex-memorandum-submitted-to-the-sdm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-186216-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना का किया विरोध
महराजगंज। उपनिबंधक सदर के पंजीयन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बीच कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपकर उपनिबंधक सदर कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित कराने की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों के साथ अधिवक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि उप निबंधक सदर के आवास परिसर में अस्थायी रूप से संचालित पंजीयन कार्यालय को वहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्व में अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि शासन से धन मिलने पर सदर तहसील के सामने उपनिबंधक का स्थायी पंजीयन कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महामंत्री आनंद प्रकाश पांडेय ने कहा कि उपनिबंधक सदर कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कराया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और अधिवक्ताओं को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इस मौके पर अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय, देवेश नारायण तिवारी, सत्यजीत कुमार भारती, जगदीश पटेल, नरेंद्र प्रसाद पटेल, नारद मुनि आदि मौजूद रहे।