{"_id":"658099b6d08581bf94034ef4","slug":"public-toilets-are-in-bad-condition-people-are-defecating-in-the-open-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11905-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सार्वजनिक शौचालय बदहाल, खुले में शौच कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सार्वजनिक शौचालय बदहाल, खुले में शौच कर रहे लोग
Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
घुघली। नगर पंचायत में कहने को तीन सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन एक की भी हालात ठीक नहीं है। इससे लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
नगर पंचायत के पास 11 हजार नागरिकों की सुविधा के लिए आठ लाख 21 हजार रुपये खर्च कर 2013 में 30 सीट वाला सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। इसमें एक जेनरेटर व 30 लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनी थी। वक्त बीतने के साथ देखरेख के अभाव में यह बदहाल होता चला गया। नगर के केशव जायसवाल, दिवाकर नाथ तिवारी, मन्नू रावत, लाल बाबू रौनियर ने कहा कि नगर में सार्वजनिक शौचालय होने के कारण पहले लोगों को काफी सुविधा होती थी। शौचालय न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरा शौचालय वार्ड नं. 5 में टैक्सी स्टैंड के पास करीब एक लाख रुपये खर्च कर बना है। वह भी निर्माण के एक साल बाद ही रख रखाव के अभाव में जर्जर हो गया। तीसरा शौचालय रेलवे स्टेशन के पीछे वार्ड नं. 7 में बना है। यह भी बेकार हो गया है। वर्तमान समय में मात्र दो सार्वजनिक शौचालय हैं, जिसमें एक खराब है। लगभग 15 हजार की आबादी में मात्र एक सार्वजनिक शौचालय है। इससे घुघली नगर की लगभग 10 प्रतिशत आबादी खुले में शौच करने को मजबूर है।