फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Public expressed trust on SP's Shivnath

Maharajganj News: सपा के शिवनाथ पर जनता से जताया भरोसा

Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Public expressed trust on SP's Shivnath
नगर पंचायत निचलौल में जीत के बाद खुशी का इजहार करते सपा उम्मीदवार शिवनाथ और समर्थक।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निचलौल। सफलता का आनंद तब अधिक होता है, जब उसे पाने के लिए संघर्ष किया गया हो। यह कहना है नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर के मतों से जीत हासिल करने वाले सपा उम्मीदवार शिवनाथ मद्देशिया का। उन्होंने कहा कि पिछला निकाय चुनाव हारने के बाद भी पांच वर्षों तक शहर के लोगों की सेवा करने के साथ उनके दु:ख सुख में शामिल होता रहा। यही कारण है कि आज शहर के लोगों ने इतने बड़े मतों से जीत दिलाई है।
सपा उम्मीदवार शिवनाथ मद्देशिया ने कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर राजनीति के जरिये लोगों की सेवा करने में जुट गया। यही कारण रहा कि 2017 में सपा से टिकट मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बड़े भाई कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ मद्देशिया ने करीब 3,100 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं 2700 मत पाकर वह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार अनिल वर्मा 2100 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। हारने के बाद भी पार्टी में रहकर जनता की सेवा करते रहे। पार्टी ने एक बार फिर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया। जहां लोगों ने समर्थन करते हुए 6818 मत दिए। ऐसे में प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार को 3516 मत के बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद अग्रहरि 3302 मत पाकर दूसरे और बड़े भाई कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ मद्देशिया 1703 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
13 वार्डों में पांच पर भाजपा का कब्जा, चार पर निर्दलीय जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर शिवनाथ मद्देशिया ने जहां बंपर मतों से जीत दर्ज की। वहीं शहर के कुल 13 वार्डों में अधिकांश सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का दबदबा रहा। निचलौल में अब तक के इतिहास में सपा उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई है। इन सबके बीच सभासद की पांच सीटों पर भाजपा, 3 पर सपा, 4 पर निर्दलीय, एक पर बसपा के उम्मीदवार जीते हैं।
नगर पंचायत के लिए कुल 13676 मत पड़े थे। नगर पंचायत के जिगनहवां वार्ड में बसपा से महातम यादव ने 449 मत पाकर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार अमरीश ऊर्फ बबलू पटेल 377 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कोर्ट वार्ड में भाजपा उम्मीदवार ब्यूटी सिंह ने 242 मत से जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार अजय 172 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। महाशय वार्ड से निर्दलीय नर्वदा देवी ने 334 मत पाकर जीत हासिल की। निर्दलीय शालिनी 218 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
कृष्णा नगर वार्ड भाजपा से किरन देवी ने 558 मत पाकर जीत हासिल की। सपा से प्रमिला विश्वकर्मा 381 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मारवाड़ी वार्ड में भाजपा से मनीष खड़किया ने 512 मत से जीत हासिल की। सपा के इनामुल्ला खां 397 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। लोहिया वार्ड में निर्दलीय कुलदीप कसौधन ने 463 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा से सनी वर्मा 265 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। घोड़हवा वार्ड में भाजपा से दशरथ प्रसाद 333 मत पाकर जीत हासिल की। आप से राकेश 297 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। हरेडीह वार्ड में निर्दलीय संजय पांडेय ने 451 मत पाकर जीत हासिल की। निर्दलीय दीपक 424 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

हिंदी वार्ड में निर्दलीय तवस्सुन अंसारी 102 मत पाकर जीते। सपा से जकीरा 221 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मिया वार्ड में सपा से साबिर अली ने 421 मत पाकर जीत हासिल की। आप से रूपेश वर्मा 266 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। पांडेय वार्ड में सपा से अजीत कुमार यादव ने 599 मत पाकर जीत हासिल की। बसपा से सिकरी 203 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आजाद नगर से सपा प्रत्याशी धीरज विश्वकर्मा ने 343 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि भाजपा से रितेश दूबे 229 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बरगदवा वार्ड से भाजपा की प्रीति ने 318 मत पाकर जीत हासिल की। आप से सुनीता 303 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed