{"_id":"5b8ae7cf42c792464e177e2b","slug":"public-and-retail-dealer-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक व फुटकर व्यापारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक व फुटकर व्यापारी आमने-सामने
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
थोक व फुटकर व्यापारी आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के ठूठीबारी रोड पर स्थित नवीन मंडी गेट पर थोक और फुटकर व्यापारियों के बीच दो दिनों चल रहे विवाद के बाद शनिवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। फुटकर व्यापारियों ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा अग्रहरि के नेतृत्व में मंडी गेट पर थोक व्यापारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा अग्रहरि ने आरोप लगाया कि सब्जी मंडी के लाइसेंस धारक थोक व्यापारी दूसरे शहरों के मंडियों से आलू, प्याज मंगाकर स्थानीय मंडी के लाइसेंस धारक फुटकर व्यापारियों को न बेचकर मंडी में आए किसानों व क्षेत्र के बाजारों में बेच रहे हैं। जिससे फुटकर व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उनके समक्ष बेरोजगारी की स्थिति पैदा हो गई है। उधर, मंडी गेट पहुंचकर फुटकर व्यापारियों ने आढ़तियों की सब्जी मंडी गेट से बाहर निकलने से रोक दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। वहीं थोक व्यापारियों ने कहा कि अन्य शहरों के मंडियों से मंगाई गई सब्जी बरसात के कारण स्टाक लगने से खराब हो रही है। जिसकी वजह से फुटकर में किसानों के हाथ स्टाक को बेचकर समाप्त किया जा रहा है। इस संबंध में नवीन मंडी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समझाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।