फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protested to madarsa teachar

मानदेय बकाया, मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
protested to madarsa teachar
बकाया मानदेय के लिए मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय भुगतान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एकता समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। मदरसा शिक्षकों ने बकाया मानदेय भुगतान कराने के लिए आवाज बुलंद की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मानदेय भुगतान कराने में जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं।
समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कन्नौजिया ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2027-18 से अब तक का संपूर्ण बकाया केंद्रांश मानदेय जल्दी जारी किया जाए। मदरसा आधुनिक शिक्षकों का सेवा नियमावली बनाकर स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। वर्ष 2009 से अब तक मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जिससे महंगाई के दौरान जरूरी काम करने में परेशानी हो रही है। महंगाई को देखते हुए मानदेय में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि 53 माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे घर गृहस्थी चलाने में परेशानी हो रही है। मदरसा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। वर्ष 2017-18 से 2021 तक का केंद्रांश बकाया है। उन्होंने कहा कि सभी मदरसा शिक्षक एकजुट होकर समस्या समाधान के लिए आंदोलन करने को तैयार हैं। सिर्फ आश्वासन देकर खामोश करा दिया जाता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अबरार खान, मोहम्मद जावेद खां, मोजीबुल्लाह, अशफाक हुसैन अंसारी, रियाजुद्दीन, अशफाक हुसैन अंसारी, सेराज अहमद, प्रदीप कुमार, मोहम्मद मुस्तफा और अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं होने पर रसोइयां ने दिया धरना
मार्च माह का मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइयां महासंघ जिला कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को दोपहर में धरना दिया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर समस्या समाधान की मांग की। मानदेय नहीं मिलने पर रसोइयों ने गुस्सा भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि सभी रसोइयों का मार्च माह का मानदेय अभी नहीं मिला है। निकाली गई रसोइयां की तैनाती की जाए। कोरोना काल में जिन रसोइयों की मौत हुई है, उनके घर से किसी को रसोइया पद पर तैनात किया जाए। नवीनीकरण की प्रक्रिया को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी रसोइयां जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं, लेकिन समस्या दूर करने की दिशा में जिम्मेदार रुचि नहीं लेते हैं। रसोइयों का न्यूनतम वेतन का निर्धारण करने की जरूरत है। रसोइयों का न तो मानदेय बढ़ाया जा रहा है और न ही समय से मानदेय दिया जा रहा है। जिससे समस्या हो रही है। जिला महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय लाल श्रीवास्तव, फरेई, जवाहिर, दुर्गावती देवी, कौशिल्या देवी, पुष्पा और रीता शर्मा आदि मौजूद थे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कुमार मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
नीरज कुमार ने कहा कि मिठौरा ब्लॉक के समस्त ग्राम सभाओं में अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय से कई पात्र लोग वंचित हैं। विकास खंड के ग्राम सभा वार पात्र व्यक्तियों की सूची के अनुसार आवास उपलब्ध कराया जाए। ग्राम सभा नदुआ में प्राइमरी स्कूल से लेकर मुन्नी विश्वकर्मा के घर तक पक्की नाली निर्माण हुआ है, अवैध कब्जा के कारण नाली बंद हो गई है। नाली की सफाई कराई जाए। नदुआ में मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह संबंधी जन सूचना तत्काल उपलब्ध कराया जाए। आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी से पोषाहार संबंधी सूचना उपलब्ध कराई जाए। मांग संबंधी समस्या का समाधान नहीं होने पर ब्लॉक कार्यालय पर आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, प्रमोद चौधरी, राधेश्याम, दिनेश, अमरजीत, कैलाश और श्रीकांत आदि मौजूद थे।
मांगों के समर्थन में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज। कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव ने कहा कि बृजमनगंज पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। पृथ्वीपालगढ़ के ताल में मछली पकड़ने के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं। छुट्टा पशुओं की भरमार है, जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल और दाल आदि के भाव आसमान छू रहे हैं। सपा नेता डॉ राजेश यादव, अमित चौबे, राम प्रकाश सिंह, विजय बहादुर चौधरी, नितेश मिश्र व सरजू यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की जमकर ालोचना की। कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप चौधरी, रामललित मौर्य, अशोक यादव, अरविंद यादव, रामफेर तिवारी, कृष्णमोहन यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, इस्तियाक, अखिलेंद्र यादव, रामकेवल प्रजापति, पटेश्वरी यादव, उमेश यादव, जवाहिर चौरसिया और अमरनाथ यादव आदि शामिल थे।
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी मामले के विरोध में सड़क पर उतरे, विरोध जताते हुए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

भाकपा नेता अमजद शाह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों के आंदोलन में शामिल किसानों में से आधा दर्जन से अधिक को कुचले जाने के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र का नाम सामने आने के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई से बच रहे हैं। घटना में किसान व एक पत्रकार की जान गई है मगर अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर कोई विशेष पहल नहीं की गई है। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों को तत्काल जेल भेजने तथा राज्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रामाज्ञा चौरसिया, विवेक पासवान, अख्तर अली, कृष्णमोहन, खुसरुद्दीन समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed